ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गोपालगंज, मई 11 -- थावे। थावे-मीरगंज एनएच 531 पर उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन ढाला के समीप रविवार की देर शाम एक बेलगाम ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक जख्मी हो गए। तीनों युवक पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। मृत युवक थावे थाना क्षेत्र के चीतू टोला गांव निवासी राजकिशोर पांडेय का 22 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार पांडेय था। घायल युवकों की पहचान गांव के ही महावीर पांडेय के पुत्र श्रेयांशु पांडेय तथा मुन्ना पांडेय के पुत्र राजकीरण पांडेय के रूप में हुई है। दोनों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- मृत ट्रक चालक का शव गांव आते मचा कोहरामघटना की सूचना घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.