बदायूं, मार्च 28 -- बुलंदशहर से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद फरार हुए ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली रोड पर हुआ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगरिया गांव के रहने वाले अर्जुन कश्यप 22 वर्ष पुत्र नेत्रपाल बुलंदशहर में गन्ने का जूस बेचकर अपने परिवार का सहयोग करते थे। वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। देर रात बिसौली-इस्लामनगर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें अर्जुन कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.