पीलीभीत, मार्च 19 -- दियोरिया कला। चैती मेले में लगातार हो रही भीड़ और लापरवाही श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रही है। इलावांस देवल से चैती मेला देखकर वापस लौट रहे बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गंगापुरी निवासी लेखराज राजपूत अपनी पत्नी 45 वर्षीय पार्वती देवी के साथ बाइक लौट रहे थे। जैसे ही वह पैनियां हिम्मत के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही ट्रेक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को एंबुलेंस से सीएचसी दियोरिया कला भेजा गया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.