मेरठ, जनवरी 14 -- जानीखुर्द। मंगलवार सुबह बाफर संपर्क मार्ग के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानी कलां निवासी दानिश पुत्र तारीब अली मंगलवार सुबह बाइक से मेरठ से जानी की ओर आ रहा था। बाफर सम्पर्क मार्ग के सामने पहुंचते तेजी से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने दानिश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...