बरेली, मई 2 -- आंवला/रामनगर।सिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलड़िया रोड पर जैन मंदिर के पास शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और एक महिला घायल हो गई। को गांव पृथ्वीपुर मजरा पट्टी निवासी छोटू उर्फ शिवनेश अपनी बाइक पर गांव की ही सरोज के साथ रामनगर की ओर आ रहे थे। छोटू जैसे ही गुलड़िया रोड पर स्थित जैन मंदिर के समीप पहुँचे, तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। शिवनेश को गंभीर चोटें आई हैं। घायल सरोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.