शाहजहांपुर, मार्च 7 -- गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी आकाश तिवारी (24) पुत्र श्याम बहादुर शुक्रवार शाम अपने साले विकास मिश्रा निवासी बिरिया कला थाना गढ़िया रंगीन के साथ बाइक से ससुराल बिरिया कलां जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर गिरधरपुर गांव के पास सामने से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आकाश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.