नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अलीवर्दीपुर गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वह अपनी मौसी के घर ईद मनाने आई थी। एक और बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आया। गनीमत रही कि उसे चोटें नहीं आईं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के असालतपुर फरुखनगर निवासी उमर मोहम्मद की 11 वर्षीय बेटी अल्फिया अलीवर्दीपुर गांव में अपनी मौसी के घर ईद मनाने के लिए अपने परिवार के साथ आई थी। अल्फिया सोमवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में एक और बच्चा भी आया। हालांकि, उसे चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छो...