लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। पिता को खाना देने जा रही बेटी को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची डिवाइडर पर जा गिरी। हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई और बच्ची को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। आजमगढ़ के कप्तानगंज निवासी मनोज उपाध्याय टाटा टेल्को कंपनी में मजदूरी करते हैं। वह परिवार संग नौबस्ता कला गांव में रहते हैं। भाई अनूप उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की शाम मनोज की बेटी अर्पिता (13) अपने पिता को खाना देने के लिए पैदल कंपनी जा रही थी। इसी बीच कंपनी से कुछ दूर पहले सड़क पार करते वक्त बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची उछलकर सड़क के डिवाइडर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.