ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार दो लोग घायल
बिजनौर, अक्टूबर 3 -- ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आमने-सामने से टक्कर में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मंडावली क्षेत्र के लकड़हान नदी के पुल के निकट हाईवे पर शुक्रवार देर रात कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। बताया गया कि शौर्य चौहान पुत्र सत्येंद्र सिंह चौहान उम्र 21 वर्ष व सत्येंद्र सिंह चौहान पुत्र बाबू सिंह चौहान निवासी सुभाष नगर बरेली कार से बहादराबाद हरिद्वार से अपने घर बरेली जा रहे थे। जैसे ही कार लकड़हान नदी पार कर आगे बढ़ी तभी सामने से आ रहे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में शौर्य और सत्येंद्र सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों ही वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर से ट्रैक्टर टूटकर दो हिस्सों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.