ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार की मौत
बदायूं, जून 29 -- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, कार सवार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ पुल के पास हुआ। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के अंधरऊ गांव के रहने वाले उदयवीर 40 वर्ष पुत्र सीताराम घर से बदायूं शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पापड़ पुल के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।अस्पताल में इलाज के दौरान उदयवीर ने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.