नोएडा, दिसम्बर 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एलजी गोलचक्कर के समीप बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो सवारियां घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस के मुताबिक दादरी की दौलत राम कॉलोनी में जगबीर सिंह परिवार के साथ रहते थे। वह ग्रेटर नोएडा में ऑटो चलाते थे। जगबीर सिंह की बेटी एकता कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता 27 नवंबर को ऑटो में सवारी लेकर सूरजपुर की तरफ आ रहे थे। एलजी गोलचक्कर के समीप बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में जगबीर सिंह की मौत हो गई, जबकि दो सवारियां घायल हो गईं। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.