ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
मैनपुरी, अगस्त 24 -- थाना क्षेत्र के ग्राम हरनागरपुर में ट्रैक्टर ट्राली के चालक की लापरवाही से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया है। घटना रविवार रात लगभग आठ बजे की है। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दखली निवासी 32 वर्षीय मंजेश सिंह पुत्र केदार सिंह रविवार की रात ई रिक्शा लेकर कुरावली से मैनपुरी जा रहा था। तभी बिछवां थाना क्षेत्र के हरनागरपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर को डिवाइडर से टकरा दिया। इसके बाद ट्रैक्टर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा चालक मंजेश की मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.