मुरादाबाद, मई 4 -- कुंदरकी। मुरादाबाद-अलीगढ़ राजमार्ग पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मुजफ्फरनगर जनपद के गांव शाहपुर निवासी मोनू थाना कुंदरकी में आरक्षी पद पर तैनात हैं, शनिवार देर रात ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान कुंदरकी-बिलारी बाईपास स्थित जीरो प्वाइंट के पास ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरक्षी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में ट्रेलर घुसा, चालक गंभीर घायल प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में म...