ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बैंक गार्ड घायल
गोरखपुर, मई 16 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बैंक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। चिउंटहा निवासी मार्कण्डेय यादव भारतीय स्टेट बैंक करवल मझगांवा में गार्ड हैं। शुक्रवार देर शाम बैंक से घर लौटते समय गजपुर और चिउंटहा के बीच पुलिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। बताया गया कि हेलमेट पहनने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। उनका दाहिना हाथ टूट गया है तथा चेहरे और कंधे पर चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.