गंगापार, मई 15 -- शुक्रवार सुबह इलाज के लिए बाइक से जा रहे भाई-बहन एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज, लिखापढ़ी की कार्रवाई में जुटी रही। उरुवा के लेहडी गांव निवासी स्व सुबराती अंसारी की बड़ी बेटी 21 वर्षीय मुस्कान अपने छोटे भाई इरफान के साथ बाइक से मांडा के चिलबिला स्थित एक क्लीनिक पर दवा के लिए जा रही थी। अभी वह उरुवा-ऊंचडीह मार्ग के लेहडी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पहुंची ही थी कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों भाई-बहन को गंभीर चोटें आई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग...