मेरठ, जनवरी 6 -- खरखौदा। मेरठ-हापुड़ मार्ग पर स्वर्णकार फार्म हाउस खरखौदा कट पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को एनसीआर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार जनपद शामली थाना कांधला के जसाला निवासी 42 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल है और हापुड़ में तैनात है। सोमवार सुबह वह से मेरठ से हापुड़ ड्यूटी पर जा रहा था। खरखौदा कट पर पहुंचा तो सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसको नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। सूचन...