बुलंदशहर, फरवरी 27 -- बुलंदशहर में अगौता थाना में गांव के आंबेडकर पार्क के पास गुरुवार रात गन्ने से लदे टैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बुलेट सवार फौजी समेत मुजफ्फनगर पुलिस के बर्खास्त सिपाही की मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों शादी समारोह के लिए परचून का सामान लेने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अगौता गांव के गौतम तेवतिया पुत्र जगदेव तेवतिया अरुणाचल प्रदेश में जाट रेजिमेंट की 24वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जबकि खंगावली निवासी रेगिन माथुर पुत्र बीएन माथुर मुजफ्फरनगर पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। दोनों बचपन के दोस्त थे। जबकि तीसरा युवक योगेंद्र पुत्र सोमनीलाल निवासी मेरठ रेगिन का रिश्तेदार है।गुरुवार रात रेगिन माथुर की भतीजी ...