अलीगढ़, फरवरी 25 -- इगलास के गांव सिमरधरी में हुआ हादसा, आलू के खेत में काम करने गई मां के साथ गया था मासूम इगलास, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सिमरधरी में आलू का काम करने गई मां के साथ गया 8 साल का मासूम अचानक ट्रेक्टर ट्रॉली का डाला खुल जाने से उसके नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उसे गंभीर अवस्था में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। विडंबना यह रही कि इलाका पुलिस को इस हृदयविदारक घटना की कानों कान खबर भी नहीं हुई। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को इस अनहोनी घटना के बाद समझौते के लिए राजी कर लिया। इसी कारण पुलिस को घटना की जानकारी देना प्रधान या किसी ग्रामीण द्वारा देना ऊंची नहीं समझा। समाचार लिखे जाने तक मृतक मासूम के अंतिम संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.