फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- टूंडला के फिरोजाबाद सर्विस रोड पर बने नाले में ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया फंस जाने से लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले में फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए को निकालकर मार्ग को सुचारू कराया। रविवार की रात्रि में एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक उसको लेकर फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। जिसमें सवारियां भी बैठी थी। जैसे ही वह सीएचसी के सामने पहुंचा था। वैसे ही ट्रॉली का एक पहिया सड़क किनारे बने नाले में चला गया। जिससे ट्रॉली में बैठी सवारियां घबरा गईं। ट्रैक्टर फंसने से कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली का पहिया नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद मार्ग का जाम खुल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...