गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम। ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया चढ़ने से एक युवक की मौत हो गई। इस ट्रैक्टर-ट्राली पर युवक मजदूर के रूप में कार्यरत था। थाना न्यू कॉलोनी में इस सिलसिले में मामला दर्ज हुआ है। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। यूपी के सीतापुर के गांव बंघौना निवासी दिनेश कुमार ने थाना न्यू कॉलोनी में शिकायत दी कि उसका भाई दीपक कुमार मजदूरी का काम करता था। उसके गांव का राजेश भी मजदूर है। राजेश ने उन्हें बताया कि जिस ट्रैक्टर ट्राली पर दीपक मजदूरी का काम करता था। उसके चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर को चलाया था। ट्रैक्टर के ऊपर दीपक बैठा था, जो नीचे गिर गया। इसके बाद उसके ऊपर से ट्राली का टायर निकल गया। खून से लथपथ अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। गंभीर अवस्था में उसे पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया। इलाज के दौरा...