रुद्रपुर, मार्च 14 -- खटीमा, संवाददाता। मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फटने से डाले पर बैठा एक किशोर सड़क पर गिर गया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवलपुर गांव से श्रद्धालुओं को लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रही थी। मेलाघाट रोड पर झनकईया के पास अचानक ट्रॉली का टायर फट गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रॉली के डाले में बैठा 16 वर्षीय साजन पुत्र बिवलेश निवासी नवलपुर, शाहजहांपुर, यूपी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. गुंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.