बहराइच, मई 19 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के देहात कोतवाली के बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मंगलवार सुबह मोगलहा गांव के पास ईंट लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली व रोडवेज बस में आमने - सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में एक डिजायर कार और छोटा हाथी वाहन भी आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे में ईंटों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई, जबकि ट्रैक्टर के पिछले दोनों पहिए ऊपर उठ गए। वहीं अनियंत्रित रोडवेज बस बिजली का खंभा तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के समय रोडवेज बस खाली थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्...