रामपुर, मई 4 -- क्षेत्र के ग्राम मुंशीगंज के पास बाजपुर-मुरादाबाद मार्ग पर रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राजकुमार निवासी ग्राम चिरोट पाड़ वली, थाना भगतपुर, बाइक से अपने जीजा से मिलने उत्तराखंड के गदरपुर जा रहा था। जैसे ही वह मुंशीगंज के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 नंबर (एम्बुलेंस) को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार पहुंचाया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...