हमीरपुर, मई 4 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। धुंधुपुर से ट्रैक्टर ट्राली में अनाज लादकर कस्बे की गल्ला मंडी आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। घटना के समय आपूर्ति ठप थी। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में विद्युत विभाग को करीब 20 हजार की क्षति हुई है।धुंधपुर निवासी भीखू निषाद ट्रैक्टर ट्राली से अनाज लादकर कस्बे की गल्ला मंडी में बेचने आ रहा था। सुबह करीब 11:00 बजे बिरखेरा गांव के समीप बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे हाई टेंशन लाइन के विद्युत पोल से टकरा गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पोल समेत गिरे बिजली के ट्रांसफार्मर इससे विद्युत पोल टूटकर ट्रैक्टर ट्राली के मध्य जा गिरा। गनीमत यह रही की हादसे के वक्त आपूर्ति ठप थी। इस वजह से हादसा ट...