हरदोई, फरवरी 2 -- बिलग्राम। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर छिबरामऊ गांव के पास रविवार की देर शाम को दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रैक्टरों पर सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया गया। घायलों में मोहित 11 वर्ष निवासी करेखा चोंगांवा, सौरभ 18 वर्ष, रमाकांत 18 वर्ष निवासी करेखा चोंगांवा तथा ट्रैक्टर चालक योगेंद्र 22 वर्ष निवासी ग्राम उत्तमपुरवा शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मोहित और योगेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में किया गया। बताया गया कि मोहित, सौरभ और रमाकांत समेत कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.