बुलंदशहर, फरवरी 27 -- अगौता के आंबेडकर पार्क के पास गुरुवार की रात गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बुलेट सवार फौजी समेत मुजफ्फनगर पुलिस के बर्खास्त सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मेरठ के अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहा है। तीनों बुलेट बाइक से शादी समारोह के लिए परचून का सामान लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अगौता गांव निवासी गौतम तेवतिया पुत्र जगदेव तेवतिया अरुणाचल प्रदेश में जाट रेजिमेंट की 24 वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जबकि खंगावली निवासी रेगिन माथुर पुत्र बीएन माथुर मुजफ्फरनगर पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। दोनों बचपन के दोस्त थे। जबकि तीसरा युवक योगेंद्र पुत्र सोमनीलाल निवासी मेरठ रेगिन का...