कौशाम्बी, मार्च 31 -- कोखराज थाना क्षेत्र के टेंढ़ीमोड़ ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह अचानक पहिया निकलने से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान पीछे से आया ट्रेलर उसमें जाकर भिड़ गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रेलर की चपेट में आ गया था। जबकि, दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम भी लगा रहा। सैनी के सौरई बुजुर्ग गांव का 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र राम अवतार मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह देवीगंज स्थित कट स्टोन प्लॉट से ट्रैक्टर पर कट स्टोन (इंटरलॉकिंग ईंट) लादकर मूरतगंज उतारने जा रहा था। ट्रैक्टर इलाके के अंतू गांव का काकू पटेल पुत्र ओंकारनाथ चला रहा था। टेंढ़ीमोड़ ओवरब्रिज पर अचानक ट्रैक्टर का अगला पहिया निकलकर बाहर हो गया। इस पर ट्रैक्टर अनियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.