औरंगाबाद, मार्च 24 -- बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर ट्रैक्टर और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गुलाम बिगहा गांव निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह चैती छठ व्रत कर रहे थे और मंगलवार सुबह खरना के बाद देव जाकर शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन परिजन जब उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.