बहराइच, फरवरी 17 -- जरवलरोड, संवाददाता। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली का पिछला हिस्सा रेल फाटक में फंसने से धराशाई हो गया। जिसके चलते अफरातफरी मच गई। फाटक टूटने से सुपर फास्ट ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट चीनी मिल मोड़ के पास मंगवार सुबह करीब 10.11 बजे गोरख धाम सुपरफास्ट ट्रेन निकलने की वजह से गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली के बसहिया निवासी अमरनाथ पुत्र नान बाबू अपने ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर आईपीएल चीनी मिल जा रहे थे। गेट बंद होते देख निकलने के प्रयास में ट्राली का पिछला हिस्सा गेट में फंसने से गेट धराशाई हो गया। गेटमैन की सूचना पर पहुंचे ज...