ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
बाराबंकी, अगस्त 10 -- फतेहपुर (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी में रामनगर लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बाइक से जा रहे तीन युवकों की बाइक रविवार रात फतेहपुर- सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सीएचसी में रेफर किए गए घायल को समय से एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिस ने अपने वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला जोशी टोला निवासी शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (22), शक्तिमान जोशी (19) और सचिन जोशी (21) रविवार रात बाइक से महादेव के दर्शन के लिए जा रहे थे। फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.