कन्नौज, अप्रैल 25 -- हरदोई रोड पर शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानी लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हरदोई जिले के गांव मुरादेई निवासी 30 वर्षीय राम लड़ैते पुत्र ब्रजराम शनिवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर कन्नौज जा रहा था। तभी हरदोई रोड पर स्थित बख्शीपुरवा तिराहे के निकट पहुंचते ही आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्राली में टकरा गई। बाइक सवार राम लड़ैते गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। जहां उसे इलाज दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...