चंदौली, मार्च 30 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के नौगढ़ मद्धुपुर मार्ग पर जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप सोमवार को देर शाम सड़क के किनारे खड़े टैक्टर ट्राली में बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी 24 वर्षीय गणेश की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी। बताया जा रहा है कि सोमवार को देर शाम बाइक से गणेश अपने रिस्तेदारी में मद्धुपुर सोनभद्र जा रहा था।रास्ते में जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप मोड़ पर टैक्टर ट्राली में अनियंत्रित हुई बाइक से धक्का लग गया। जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवा...