कन्नौज, मार्च 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर सिकंदरपुर कस्बे में बिजली घर के पास तेज रफ्तार पिकअप की आलू के पैकेट लदे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के रौरी गांव के लोग पिकअप गाड़ी से झंडा चढ़ाने प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के माधौ नगर मंदिर गए थे। वहां से देर शाम वापस लौटते समय जब वह लोग सिकंदरपुर कस्बे के आगे बिजली घर के पास पहुंचे, तभी उनकी पिकअप आलू के पैकेट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में सिंहपुर निवासी पिकअप चालक हरिओम मिश्रा, रौरी गांव निवासी पप्पू शर्मा व हरिश्चंद्र शर्मा घायल हो गए। हादसा होते ही ट्रैक्टर ट्राली पर लदे आलू के पैकेट सड़क पर बिखर गए। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.