ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बारातियों से भरी बस पलटी, 20 घायल
संभल, जून 8 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मिठनपुर मौजा के निकट सोमवार सुबह बारातियों से भरी बस मक्का से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 बाराती घायल हो गए। बस पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए पीएचसी स्योंडारा में भर्ती कराया। जहां चार यात्रियों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। गांव शहबाजपुर निवासी अतेंद्र पुत्र रामबाबू की बारात रविवार की शाम जनपद रामपुर में थाना सैफनी के गांव सैदपुर गई थी। जिसमें रिश्तेदार सहित गांव के लगभग 50 लोग बस में सवार होकर गए थे। रविवार की भोर करीब चार बजे बारात लौट रहीं थी। जैसे ही बस शाहबाद रोड पर गांव मिठनपुर मौजा के पास पहुंची तो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.