रायबरेली, मार्च 22 -- सलोन, संवाददाता। रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित बटोही रेस्टोरेंट के सामने ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय रोहित यादव पुत्र रामसुख सलोन से अपने घर वापस बाइक से लौट रहा था। इसी बीच रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग स्थित बटोही रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा कि सलोन से करहिया बाजार की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से उसकी टक्कर हो जाने से वह घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...