ललितपुर, मार्च 21 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढ़वार में ट्रैक्टर ट्राली से घर आ रही महिला अचानक असंतुलित होकर नीचे गिरी और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने उसको मेडिकल कालेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत बुढ़वार निवासी 40 वर्षीय रेखा पत्नी रहीश उर्फ राम सिंह शुक्रवार शाम अपने खेत से ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर घर आ रही थी। रास्ते में वह असंतुलित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गयी और पहिए के नीचे आने से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस दौरान परिजनों ने तत्काल उसको इलाज के लिए शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इमरजेंसी वार्ड में महिला को मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार...