सहारनपुर, अप्रैल 27 -- तीतरो। ट्रैक्टर ट्राली से गिरने के कारण मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव धानवा निवासी 55 वर्षीय विजयपाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। देर शाम वह मजदूरी करने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर अपने गांव लौट रहे थे जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली गांव झाड़ वन के समीप पहुंची तो ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे विजयपाल नीचे गिर पड़े। नीचे गिरने के कारण विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विजयपाल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.