फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात ट्रैक्टर-ट्राली से सड़क पर गिरने से कपड़ा दुकानदार की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव बदनपुर निवासी 35 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र ब्रह्मनंद कोटला में कपड़ा की दुकान करता था। प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार सुबह भी वह कपड़ा की दुकान पर पहुंचा और शाम को गांव में आयोजित भंडारा में शामिल होने के लिए आ गया। शाम सात बजे वह गांव के ही मलिखान सिंह पुत्र हरि सिंह, नाथू सिंह पुत्र गीतम सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर चला गया। उसी दौरान नगला जंजारी के निकट ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर विपिन कुमार की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.