बहराइच, अक्टूबर 13 -- बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर डीहा का मामला तेजवापुर(बहराइच)। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे थाना बौण्डी क्षेत्र अंतर्गत जैतापुर डीहा पर बैटरी रिक्शा व ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। जिसमें बैटरी रिक्शा में बैठे आठ लोग घायल हो गए। घायलों को बौंडी पुलिस ने आनन-फानन में इलाज के लिए फखरपुर सीएचसी भेजा। बौंडी थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मौर्या ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेमगढा चौराहे की तरफ से आ रही बैटरी रिक्शा में बिस्वा गांव की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने जैतापुर डीहा के पास मोड़ पर टक्कर मार दिया। जिससे बैटरी रिक्शा चालक सहित बैटरी रिक्शा में बैठे 03 पुरुष व 03 महिलाएं, 01 बच्च सहित आठ लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से उपरोक्त सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.