अमरोहा, जून 10 -- ढवारसी, संवाददाता। ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी भरते वक्त गिरी ढांग के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी भरते वक्त ढांग में दबकर मजदूर की मौत जानकारी जानकारी के मुताबिक आदमपुर कस्बा निवासी 20 वर्षीय सचिन पुत्र संतोष खड़गवंशी मंगलवार सुबह करीब नौ बजे गांव के अन्य चार मजदूरों के संग ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी भर रहा था। गांव से कुछ दूरी पर सिकंदराबाद मार्ग पर एक फॉर्म को समतल करने के बाद काफी ऊंची लगी ढांग से मिट्टी भरी जा रही थी। अचानक ढांग गिरने से सचिन कुतलों मिट्टी के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद साथी मजदूरों ने उसे बाहर निकालकर जिंदगी की आस में कस्बे के निजी अस्प...