फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। ट्रैक्टर ट्राली से सवारी ढोना तो पहले से प्रतिबंधित है ही अब एसपी ने इस प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिये हैं। सड़क पर सवारियों से भरे ट्रैक्टर ट्राली दिखे तो संबंधित थानेदार नपेंगे। इसके लिये सोमवार को एसपी ने निर्देश जारी कर चेताया है साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वह ट्रैक्टर ट्राली में सफर न करें। आगामी 24 और 25 मई को ज्येष्ठ दशहरा पर्व मनाया जाएगा। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले सहित कानपुर नगर, रायबरेली और कौशांबी के कड़ा धाम समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ दशहरा गंगा मेला: ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी पूर्व में देखा गया है कि लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, लोडर और अन्य मालवाहक वाहनों से सफर कर गंगा घाटों तक पहुंचते हैं। श्रद...