रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में डीसीएम पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। चालक के फंसने के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसा सोमवार की देर रात नगर के बिलासपुर रोड स्थित ओवरब्रिज से होकर गुजर रहे बरेली मोड़ की तरफ हुआ। जहां गजरौला से चलकर आ रही डीसीएम आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में परिचालक सचिन निवासी ग्राम अलीपुर पोस्ट गजरौला थाना अमरोहा को मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही डीसीएम से फंसे चालक को फायर ब्रिगेड की मद्दत से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीधे जिला अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि हादसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.