कानपुर, अप्रैल 21 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर ग्राम पंचायत के मजरा जोधेपुर गांव में बिजली के सपोर्ट वायर का एक सिरा टूटकर ट्रैक्टर ट्राली और दूसरा सिर के पास से निकली नलकूप लाइन में छूने से ट्राली में उतरे करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से गजनेर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही गजनेर ने किसी एक गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम में आए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी मौके पर पहुंच गए तथा जाम लगाए लोगों से बात भी की। कैबिनेट मंत्री ने अधिशाषी अभियंता को मौके पर बुलाया। अधिशाषी अभियंता के मृतक को विभाग से साढ़े सात लाख रूपये की सहायता व गांव के अंदर से गुजरी नलकूप लाइन को बाहर से कराने के लिखित में आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।मूलरूप से राहा थाना घाटमपुर निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.