लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- शारदानगर के बालाजी मंदिर से मुंडन करा कर वापस घर जा रहे श्रद्धालुओ की ट्रैक्टर ट्राली के सामने बकरियों का झुंड आ जाने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला निवासी रमन पुत्र राजाराम अपने परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से शारदा नगर स्थित बालाजी पर मुंडन कराने गये थे । वहां से वापस आते समय अंदेशनग़र में शाश्वत ग्रीन सिटी गेट के सामने अचानक बकरियों का झुंड आ गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी। चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पंहच गये। ट्रैक्टर पर बैठे हुए गोपीराम पुत्र विनोद कुमार निवासी किशुनपुर थाना मैलानी व सरजू पुत्र रामस्वरूप निवासी पड़रिया तुला थाना भीरा घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों ...