चंदौली, जून 16 -- नौगढ़। चन्द्रकान्ता किला मार्ग पर सोमवार को मलबा ढोने के दौरान टैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें चालक बाल बाल बच गया। वहीं मार्ग पर आवागमन बंद हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। कस्बा के पुरानी बाजार में सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई कराकर मलबा को टैक्टर ट्राली से हटवाया जा रहा है। वही चन्द्रकान्ता किला ( मेला स्थल) स्थल के समीप मलबा गिराते समय टैक्टर ट्राली पलट गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...