बलिया, अप्रैल 29 -- बेल्थरारोड/दलनछपरा, हिटी। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह मार्ग पर बुधवार को भूसा लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली तेंदुहारी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रवीण राजभर पुत्र मोती राजभर (निवासी-भदौरा तरछापार सगहा) के रूप में हुई है। घायल उसी गांव का 25 वर्षीय रामअवध राजभर है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। सूचना मिलते ही डायल 112 और उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया。 यह भी पढ़ें- दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सवारियों से भरी बस, मची चीख-पुकारदूसरी घटना उधर, दोकटी थाना क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.