चंदौली, अप्रैल 11 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगावां गांव में शुक्रवार को देर शाम ट्रैक्टर ट्राली पर लदा गेंहू के बोझ में बिजली के तार के स्पर्श कर गया। इस दौरान हुई शार्ट सर्किट से गेहूं के बोझ में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरा गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगते ही चालक ट्राली से ट्रैक्टर अलग कर वहां से फरार हो गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के मझगावां निवासी राममूरत गोंड़ के खेत से गेहूं का बोझ ट्राली पर लादकर चालक घर लेकर जा रहा था। इस दौरान तार के स्पर्श करने आग लग गई और उस पर लदा एक बीघे का गेहूं का बोझ जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.