हाथरस, अप्रैल 11 -- मुरसान। कस्बा मुरसान के हाथरस मथुरा रोड दुलारी चौकी फाटक के निकट शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली रेलवे फाटक से जा टकराई जिसमें रेलवे फाटक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कस्बा मुरसान की हाथरस मथुरा रोड दुलारी चौकी फाटक पर शनिवार की शाम को दुलारी चौकी फाटक बंद होने के चलते मालगाड़ी पास हो रही थी। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली चालक लापरवाही के चलते आया और उसने रेलवे फाटक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। और वही गेटमेन रेलवे के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...