ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को रौंदा, मौत
बलिया, मई 8 -- नगरा (बलिया)। ढेकवारी-किशोरगंज मार्ग के पंडितपुरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ढेकवारी गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेंद्रनाथ पांडेय अपनी पत्नी 55 वर्षीय उर्मिला को लेकर थाना क्षेत्र के भरथाव गांव किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच बिशनपुरा की तरफ से लकड़ी लदा ट्रैक्टर आ रहा था। पंडितपुरा गांव के पास खराब सड़क के चलते ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई। ट्राली के धक्के से बाइक सवार समेत महिला सड़क पर गिर गई। महिला के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सुरेंद्रनाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सूचना देकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.