बहराइच, अप्रैल 26 -- बहराइच। मोतीपुर थाने के रतहिया गांव के मटिहा मोड़ के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार मोतीपुर थाने के खड़ैचा गांव निवासी बचऊ (52) पुत्र घिरऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.